Blog

  • त्वरण (Acceleration) क्या है ?

    What is Acceleration ?

    किसी वस्तु के वेग-परिवर्तन की दर को उस वस्तु का ‘त्वरण‘ कहते हैं।

    त्वरण = वेग में परिवर्तन / समय अंतराल

    अंतिम वेग – प्रारम्भिक वेग / समय

    त्वरण को प्राय: a से प्रदर्शित करते हैं। चूंकि वेग सदिश राशि है। अत: त्वरण भी एक सदिश राशि है तथा इसे वेक्टर द्वारा निरूपित कर सकते हैं।

    यदि वस्तु के वेग में बराबर समयान्तरालों में बराबर परिवर्तन हो रहा है, तो उसका त्वरण ‘एकसमान’ कहलाता है। यदि वस्तु के वेग का परिमाण (अर्थात् वस्तु की चाल) समय के साथ-साथ बढ़ रहा है। वस्तु का त्वरण धनात्मक होता है। यदि वेग का परिमाण घट रहा है, तो त्वरण ऋणात्मक होता है तथा तब इसे ‘मंदन’ (Retardation) कहते हैं।

  • चाल तथा वेग क्या है ?

    What is Speed and Velocity ?

    चाल (Speed) की परिभाषा

    कोई वस्तु इकाई समय (Unit time) में जितनी दूरी तय करती है, उसे उसकी ‘चाल’ कहते हैं।

    चाल = दूरी / समय

    यह एक अदिश राशि है. इसका S.I. मात्रक मी./से. है l

    वेग (Velocity) की परिभाषा

    कोई वस्तु एकांक समय में जितनी विस्थापित होती है, उसे उस वस्तु का ‘वेग’ कहते हैं।

    वेग एक सदिश भौतिक राशि है; जिसके लिए परिमाण और दिशा दोनों आवश्यक हैं।

    यह एक सदिश राशि है। वेग धनात्मक, ऋणात्मक या शून्य हो सकता है, जबकि चाल सदैव धनात्मक होती है। वेग बताते समय उसकी दिशा भी अवश्य बताई जाती है।

    यदि किसी गतिमान वस्तु के वेग में परिवर्तन हो रहा हो तब उसकी गति ‘त्वरित गति‘ (Accelerated motion) कहलाती है। वेग में यह परिवर्तन वेग के परिमाण (चाल) में. अथवा दिशा में अथवा दोनों में हो सकता है। यदि वस्तु एक सरल रेखा में चल रही है तब उसके वेग के परिमाण (चाल) में ही परिवर्तन होता है।

  • दूरी और विस्थापन क्या है ?

    What is Distance and Displacement ?

    दूरी की परिभाषा

    वस्तु द्वारा किसी समय अन्तराल में तय किए गए मार्ग की सम्पूर्ण लम्बाई (Total length of the path) को चली गई ‘दूरी (distance)’ कहते हैं l

    दूरी एक ‘अदिश राशि’ है, जिसमें केवल परिमाण होता है

    मान लीजिये कोई व्यक्ति उत्तर दिशा में 2 किलोमीटर चलता है फिर पश्चिम दिशा में 2 किलोमीटर तक चला तो उस व्यक्ति ने कुल 2 + 2 = 4 किलोमीटर की दुरी तय की है l

    दूरी को M.K.S. प्रणाली में मात्रक ‘मीटर’ होता है l दूरी को किलोमीटर में भी मापा जा सकता है l

    विस्थापन की परिभाषा

    वस्तु की अन्तिम स्थिति तथा प्रारम्भिक स्थिति के बीच की सीधी दूरी को वस्तु का ‘विस्थापन’ कहते हैं।

    विस्थापन एक ‘सदिश राशि’ है जिसमें परिमाण व दिशा दोनों होते हैं।

    दूरी और विस्थापन दो मात्राएं हैं जो कि एक जैसी प्रतीत होती है लेकिन दोनों का ही अर्थ और परिभाषाएं अलग अलग हैं।
    
    दूरी एक स्केलर मात्रा है जो "गति के दौरान कोई वस्तु को कितनी जमीन को कवर करती है" को दर्शाती है। 
    
    विस्थापन एक वेक्टर मात्रा है जो "ऑब्जेक्ट से कितनी दूर है" को दर्शाता है; यह वस्तु की स्थिति में समग्र परिवर्तन को बताता है।

  • स्थितिज ऊर्जा क्या है ?

    What is Potential Energy ?

    परिभाषा : जब किसी वस्तु में विशेष अवस्था (State) या स्थिति (Position) के कारण कार्य करने की क्षमता आ जाती है तो हम कहते हैं कि वस्तु में स्थितिज ऊर्जा है।

    उदाहरण के लिए, बांध में जल को काफी ऊंचाई पर एकत्रित किया जाता है जिससे उसमें स्थितिज ऊर्जा आ जाती है। जब इस जल को नीचे टरबाइन पर गिराया जाता है, तो यह ऊर्जा टरबाइन के पहिए को घुमा देती है जिससे विद्युत उत्पन्न होती है। इस प्रकार, बांध की ऊंचाई पर स्थित जल की स्थितिज ऊर्जा विद्युत ऊर्जा में बदल जाती है।

    स्थितिज ऊर्जा के प्रकार (Type of Potential Energy)

    किसी वस्तु में स्थितिज ऊर्जा कई रूपों में निहित हो सकती है, जिनमें से प्रमुख निम्नलिखित हैं

    गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा (Gravitational Potential Energy)

    एक भारी हथौड़े को ऊंचाई से गिराकर किसी वस्तु को तोड़ा जा सकता है। हथौड़ा में कार्य करने की यह क्षमता अर्थात् ऊर्जा उसकी पृथ्वी-तल से ‘ऊंची’ स्थिति के कारण है। हथौड़े को पृथ्वी के गुरुत्वीय आकर्षण बल के विरुद्ध ऊपर उठाने में जो कार्य किया जाता है वह उसमें स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित हो जाता है। अत: यह हथौड़े की ‘गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा’ है। हथौड़ा पृथ्वी-तल से जितना अधिक ऊंचा होगा, उसमें गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा उतनी ही अधिक होगी।

    प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा (Elastic Potential Energy)

    घड़ी में चाबी भर दी जाती है, तो घड़ी के भीतर की स्प्रिंग दब जाती है अर्थात् वह विकृत (Strained) होकर एक विशेष अवस्था में आ जाती है। यह दबी हुई स्प्रिंग ही धीरे-धीरे खुलकर घड़ी को चलाती रहती है। इस प्रकार यह अपनी ‘विकृत’ (दबी हुई) अवस्था के कारण कार्य करती है, अर्थात् इसमें विकृत अवस्था के कारण स्थितिज ऊर्जा होती है। स्प्रिंग को दबाने में, उसकी प्रत्यास्थता के कारण, जो कार्य किया जाता है वही स्प्रिंग में स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित हो जाता है। यह स्प्रिंग की प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा’ है।

    स्थिर-विद्युत स्थितिज ऊर्जा (Electrostatic Potential Energy)

    विद्युत आवेश भी एक-दूसरे को आकर्षित अथवा प्रतिकर्षित करते हैं। अत: आवेशों के निकाय (System of charges) में भी स्थितिज ऊर्जा होती है जिसे ‘स्थिर-विद्युत स्थितिज ऊर्जा’ कहते हैं। यदि आवेश विपरीत प्रकार के हैं, जैसे—इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन तो उनके बीच आकर्षण बल होता है। तब उन्हें एक-दूसरे से दूर ले जाने में आर्कषण के विरुद्ध कार्य करना पड़ता है जिससे निकाय की स्थिर-विद्युत स्थितिज ऊर्जा बढ़ती है। यदि आवेश समान प्रकार के हैं, जैसे इलेक्ट्रॉन-इलेक्ट्रॉन अथवा प्रोटॉन-प्रोटॉन तो वे एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। अब उन्हें एक-दूसरे के समीप लाने में प्रतिकर्षण बल के विरुद्ध कार्य करना पड़ता है जिससे निकाय की स्थिर-विद्युत स्थितिज ऊर्जा बढ़ती है।

    चुम्बकीय स्थितिज ऊर्जा (Magnetic Potential Energy)

    चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित किसी गतिमान आवेश अथवा धारावाही चालक पर लगने वाले चुम्बकीय बल के कारण उसमें कार्य करने की क्षमता उत्पन्न हो जाती है। इसे ‘चुम्बकीय स्थितिज ऊर्जा’ कहते हैं।

    रासायनिक ऊर्जा (Chemical Energy)

    विभिन्न प्रकार के ईंधनों में स्थितिज ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा (Chemical energy) के रूप में संचित रहती है, जैसे कोयले, पेट्रोल, मिट्टी के तेल, इत्यादि में। जब इन्हें जलाया जाता है, तो यह रासायनिक ऊर्जा ऊष्मीय ऊर्जा और प्रकाश ऊर्जा में बदल जाती है।

  • गतिज ऊर्जा क्या है?

    What is Kinetic Energy ?

    परिभाषा – किसी वस्तु में उसकी गति के कारण कार्य करने की जो क्षमता आ जाती है उसे उस वस्तु की ‘गतिज ऊर्जा’ कहते हैं।

    गोली में ऊर्जा उसकी गति के कारण होती है, अतः वह गतिज ऊर्जा का एक उदाहरण है। बन्दूक से छोड़ी गई गोली, धनुष से छोड़ा गया तीर, गतिमान हथौड़ा, गिरती वर्षा की बूंदें, बहती हवा, आदि भी गतिज ऊर्जा के उदाहरण हैं।

    गतिज ऊर्जा सदैव धनात्मक एवं अदिश राशि होती है। गतिज ऊर्जा को ‘K’ द्वारा दर्शाया जाता है।

    किसी गतिमान वस्तु को रोकने में या विराम अवस्था से वस्तु को वर्तमान वेग प्रदान करने में किए गए कार्य की मात्रा द्वारा वस्तु की गतिज ऊर्जा की गणना की जा सकती है।

    गतिज उर्जा का सूत्र (Kinetic Energy Formula)

    K = 1/2 mv2

    सामान्यता गतिज ऊर्जा का मात्रक जूल है।

    गतिज ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण नियम की पालन करती है अर्थात गतिज और को एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है परंतु नष्ट नहीं किया जा सकता है ।

  • यांत्रिक उर्जा क्या होती है ?

    What is Mechanical Energy

    जब कभी कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु पर कार्य करती है, तो कार्य करने वाली वस्तु की ऊर्जा खर्च होती है और जिस पर कार्य किया जाता है उसकी ऊर्जा बढ़ जाती है। इस प्रकार किया गया कार्य स्थान ऊर्जा तथा कार्य द्वारा प्राप्त ऊर्जा ‘यान्त्रिक ऊर्जा’ (Mechanical energy) कहलाती है l

    यान्त्रिक ऊर्जा दो प्रकार की होती है—(1) गतिज ऊर्जा एवं (2) स्थितिज ऊर्जा।

    गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy)

    गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy): किसी वस्तु में उसकी गति के कारण कार्य करने की जो क्षमता आ जाती है उसे उस वस्तु की ‘गतिज ऊर्जा’ कहते हैं।

    बन्दूक से छोड़ी गई गोली, धनुष से छोड़ा गया तीर, गतिमान हथौड़ा, गिरती वर्षा की बूंदें, बहती हवा, आदि गतिज ऊर्जा के उदाहरण हैं।

    स्थितिज ऊर्जा (Potential Energy)

    जब किसी वस्तु में विशेष अवस्था (State) या स्थिति (Position) के कारण कार्य करने की क्षमता आ जाती है तो हम कहते हैं कि वस्तु में स्थितिज ऊर्जा है।

    जब किसी वस्तु में विशेष अवस्था (State) या स्थिति (Position) के कारण कार्य करने की क्षमता आ जाती है तो हम कहते हैं कि वस्तु में स्थितिज ऊर्जा है।

    उदाहरण : बांध में जल को काफी ऊंचाई पर एकत्रित किया जाता है जिससे उसमें स्थितिज ऊर्जा आ जाती है। जब इस जल को नीचे टरबाइन पर गिराया जाता है, तो यह ऊर्जा टरबाइन के पहिए को घुमा देती है जिससे विद्युत उत्पन्न होती है। इस प्रकार, बांध की ऊंचाई पर स्थित जल की स्थितिज ऊर्जा विद्युत ऊर्जा में बदल जाती है।

  • अदिश एवं सदिश राशियां (Scalar & Vector) क्या है ?

    What is Scalar and Vector Quantities ?

    भौतिक राशियां दो प्रकार की होती हैं (1) अदिश तथा (2) सदिश।

    अदिश

    वे भौतिक राशियां, जिनमें केवल परिमाण (magnitude) होता है, दिशा (direction) नही होती, ‘अदिश राशियां’ कहलाती हैं, जैसे द्रव्यमान, तापमान, समय, चाल, दुरी आदि।

    परिमाण का मतलब आकार (size) से होता है जिसको अंको (numbers) से मापा (measure) जा सकता है l जैसे किसी गाड़ी कि चाल २२ मीटर प्रति सेकंड है लेकिन हम उसकी चाल से दिशा का पता नही लगा सकते है इस तरह चाल एक अदिश राशि हुई l

    सदिश

    वे भौतिक राशियां, जिनमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं, ‘सदिश राशियां’ कहलाती हैं, जैसे— वेग, बल, त्वरण, आदि।

    सदिश राशि में हमे आकार के साथ दिशा का भी ज्ञान होता है जैसे बल लगाना l किसी भी कार्य कितना बल लगता है और किस दिशा में लगाया जाता है यह हमे मालूम होता है इस तरह बल एक सदिश राशि हुई l

    प्रमुख सदिश राशियां: रेखीय विस्थापन, रेखीय वेग, रेखीय त्वरण, रेखीय संवेग, बल, कोणीय विस्थापन, कोणीय वेग, कोणीय त्वरण, कोणीय संवेग, बल आघूर्ण, चुम्बकीय क्षेत्र प्रेरण. चुम्बकीय क्षेत्र तीव्रता, चुम्बकन तीव्रता, चुम्बकीय आघूर्ण, विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, विद्युत धारा घनत्व, विद्युत ध्रुव आघूर्ण, आदि।

  • ऊर्जा (Energy) क्या है ?

    ऊर्जा (Energy) क्या है ?

    What is Energy ?

    परिभाषा

    किसी वस्तु की कार्य करने की क्षमता (Capacity to do work) को उस वस्तु की ‘ऊर्जा’ कहते हैं। कार्य की भांति ऊर्जा भी एक ‘अदिश’ राशि है। इसका SI मात्रक जूल है। वस्तु में जिस कारण से कार्य करने की क्षमता आ जाती है उसे ‘ऊर्जा’ कहते हैं।

    वैज्ञानिक ऊर्जा को कार्य करने की क्षमता के रूप में परिभाषित करते हैं। आधुनिक सभ्यता इसीलिए संभव हुई है क्योंकि लोगों ने यह सीखा है कि ऊर्जा को एक रूप से दूसरे रूप में कैसे बदलना है और फिर इसका उपयोग काम करने के लिए कैसे करना है। लोग चलने और साइकिल चलाने के लिए, पानी के माध्यम से सड़कों और नावों के साथ कारों को स्थानांतरित करने के लिए, स्टोव पर भोजन पकाने के लिए, फ्रीज़र में बर्फ बनाने के लिए, हमारे घरों और कार्यालयों को रोशनी देने के लिए, उत्पादों के निर्माण के लिए और अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए ऊर्जा का उपयोग करते हैं।

    उदाहरण

    बन्दूक से छोड़ी गई गोली लक्ष्य से टकराकर उसमें विस्थापन उत्पन्न कर सकती है, अर्थात्  कार्य कर सकती है। अत: गतिमान गोली में ऊर्जा होती है ।

    उर्जा के प्रकार

    ऊर्जा के कई अलग-अलग रूप हैं, जिनमें शामिल हैं

    • Heat (तपिश)
    • Light (रोशनी)
    • motion (प्रस्ताव)
    • Electrical (विद्युतीय)
    • Chemical (रासायनिक)
    • Gravitation (गुरुत्वीय)

    ऊर्जा रूपान्तरण (Energy Transformation)

    कुछ उदाहरणः

    1. स्थितिज ऊर्जा का गतिज ऊर्जा में रूपान्तरण (बांध के जल को नीचे गिराकर टरबाइन का घुमाना)।

    2. विद्युत ऊर्जा का गतिज ऊर्जा में रूपान्तर (बिजली के पंखे, मिक्सी, इत्यादि का चलना)।

    3. गतिज ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरण (डायनामों से विद्युत उत्पन्न करना)।

    4. विद्युत ऊर्जा का प्रकाश व ऊष्मा में रूपान्तर (बल्ब, टयूब-लाइट व हीटर का जलना)।

    5. रासायनिक ऊर्जा का प्रकाश व ऊष्मा में रूपान्तरण (मोमबत्ती का जलना)।

    6. ध्वनि ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरण (माइक्रोफोन)। 

    7. विद्युत ऊर्जा का ध्वनि ऊर्जा में रूपान्तरण (लाउडस्पीकर)।

  • सामर्थ्य अथवा शक्ति (Power) क्या है ?

    What is Power

    परिभाषा

    किसी कर्ता द्वारा प्रति इकाई समय में किए कार्य को उस कर्ता की ‘शक्ति’ कहते हैं अर्थात् शक्ति कार्य करने की समय दर है। मात्रक: सामर्थ्य (शक्ति) का SI मात्रक वाट (W) है, जिसे वैज्ञानिक जेम्सवाट (भाप इंजन के सिद्धान्त का आविष्कारक) के सम्मान में रखा गया है।

    शक्ति ऊर्जा की मात्रा है जो प्रति यूनिट समय पर हस्तांतरित या परिवर्तित होती है।

    Power = Work / time or P = W / t

    शक्ति की एक इकाई समय की एक इकाई द्वारा विभाजित कार्य की इकाई के बराबर है। इस प्रकार, एक वाट जूल / सेकंड के बराबर है। ऐतिहासिक कारणों से, कभी-कभी मशीन द्वारा वितरित की गई शक्ति का वर्णन करने के लिए अश्वशक्ति (Horse Power) का उपयोग किया जाता है। एक अश्वशक्ति लगभग 750 वॉट के बराबर है।

    फार्मूला

    अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली इकाइयों में, शक्ति की इकाई वाट है, जो कि एक जूल प्रति सेकंड के बराबर होती है ।

     P = E/t

    1 सेकण्ड 1 किलोवाट (kw) = 1000 वाट, 1 मेगावाट (1 MW) = 106 वाट = दस लाख वाट मशीनों की सामर्थ्य को अश्व सामर्थ्य (horse power-h.p) में भी व्यक्त किया जाता है: 1 अश्व सामर्थ्य (h.p.) = 746 वाट (लगभग)

    वाट सेकण्ड (Ws):

    1 वाट सेकण्ड शिक्षा = 1 वाट x 1 सेकण्ड = 1 जूल

    वाट घण्टा (Wh): यह कार्य अथवा ऊर्जा का मात्रक है। 1 वाट घण्टा (Wh)= 3600 जूल

    किलोवाट घण्टा (KWh): यह भी ऊर्जा (कार्य) का मात्रक है। 1 किलोवाट घण्टा (kWh) = 1000 वाट घण्टा

    = 1000 वाट x 1 घण्टा = 1000 वाट x 3600 सेकण्ड = 3.6 x 106 वाट सेकण्ड

    = 3.6 x 106 जूली

  • कार्य (Work) क्या है ?

    What is Work?

    परिभाषा

    भौतिकी में किसी वस्तु (पिण्ड) पर कार्य किया गया तब कहा जाता है, जब निम्नलिखित दो शर्ते पूरी होती है:

    1. किसी बल को किसी वस्तु पर लगना चाहिए, और

    2. बल के अनुपयुक्त बिन्दु को बल लगने के कारण चलना चाहिए।

    हम काम को एक गतिविधि के रूप में और बल की दिशा में बल को शामिल करते हुए परिभाषित कर सकते हैं।

    यदि बल लगाने पर बल की दिशा में विस्थापन ((displacement)) शून्य हो तो कहा जाता है, कि कोई कार्य नहीं किया गया। किसी वस्तु पर जितना अधिक वस्तु की स्थिति में विस्थापन होता है कार्य उतना ही अधिक होता है अर्थात् ‘जब बल लगाकर वस्तु को बल की दिशा में विस्थापित कर दिया जाता है, तो हम कहते हैं कि बल द्वारा किया गया है।

    कार्य (work) = बल (force) x बल की दिशा में वस्तु का विस्थापन (displacement)

    कार्य एक अदिश राशि है, इसका मात्रक न्यूटन मीटर होता है। जिसे ‘जूल’ भी कहते हैं। [ विस्थापन एक सदिश राशि है l]

    उदाहरण

    उदाहरण के लिए, बल के एक ही दिशा में एक वस्तु को 3 मीटर की दूरी पर धकेलने वाले 30 न्यूटन (N) का बल 90 जूल (J) कार्य करेगा।

    धक्का देना, खींचना, उठाना, मोड़ना और घुमा देना ये सभी कार्य (work) के उदाहरण हैं l