कोशिकांग, उनके खोजकर्ता एवं कार्य (Cell organelles, their discoverers and functions)

प्रत्येक जीव का जीवन एक कोशिका से आरम्भ होता है | यदि वह इसी एक कोशिका के सहारे अपने जीवन को चलाता रहता है तो उसे एककोशिकीय जीव (Unicellular) जीव कहा जाता है, परन्तु अधिकांश जीवों में यह कोशिका विभाजन करती है और अंत में बहुकोशिकीय जीव बन जाता है | कोशिका जीवधारियों की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई होती है |

वास्तविक केन्द्रक की उपस्थिति के आधार पर कोशिकाएँ दो प्रकार की होती हैं

1. प्रोकैरियोटिक 2. यूकैरियोटिक

सबसे पहले कोशिका का पता रॉबर्ट हुक 1665 में लगाया तथा अपनी पुस्तक माइक्रोग्राफिया में कोशिका का वर्णन किया |

ल्यूवेनहॉक ने सबसे पहले उन्नत सूक्ष्मदर्शी से तालाब के जल में स्वतंत्र रूप से जीवित कोशिका का पता लगाया |

कोशिकांग

कोशिका का एक बड़ा भाग है, जो कोशिका झिल्ली या प्लाज्मा झिल्ली से घिरा एक तरल पदार्थ होता है। इसमें बहुत से कोशिका के घटक होते हैं, जिसे कोशिका अंग (Cell organelles) कहते हैं, जो कोशिका के लिए विशिष्ट कार्य करते हैं। कोशिकाद्रव्य तथा केन्द्रक दोनों को मिलाकर जीवद्रव्य कहलाता है। यह कोशिकाद्रव्य चिपचिपा, रंगहीन तथा कणिकामय होती है। यहाँ एन्जाइम की प्रचुरता होती है।

कोशिकाद्रव्य में स्थित कोशिकांग (Cell organelles) कोशिकाओं के निर्णायक कार्य करते हैं।

कोशिकांग, उनके खोजकर्ता एवं कार्य

कोशिकांगखोजकर्ताकार्य
हरितलवकशिम्परप्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण।
माइटोकॉण्ड्रियाकॉलिकरकोशिकीय श्वसन द्वारा ATP का निर्माण।
अन्तःप्रद्रव्यी जालिकापोर्टरप्रोटीन संश्लेषण (RER में) एवं लिपिड, ग्लाइकोजन तथा स्टीरॉइड संश्लेषण (SER में)।
गॉल्जीकायकैमिलो गॉल्जीशुक्राणु के एक्रोसोम का निर्माण, हॉर्मोन स्रावण, पदार्थों का संचय एवं स्थानान्तरण।
कोशिका भित्तिरॉबर्ट हुकमुख्यतया सेलुलोज की बनी, कैल्शियम व मैग्नीशियम पेक्टेट की बनी मध्य पटलिका कोशिकाओं के बीच सीमेन्ट का कार्य करती है।
जीवद्रव्यपुरकिन्जेजीवन की भौतिक आधारशिला।
कोशिका झिल्ली का तरल मोजैक मॉडलसिंगर एवं निकोलसनआकृति प्रदान करना व पदार्थों का आदान-प्रदान
क्वान्टासोमपार्क एवं पोनप्रकाश-संश्लेषण की इकाई।
राइबोसोमपैलेडप्रोटीन का संश्लेषण
तारककायटी. बोवेरीकोशिका विभाजन के समय एस्टर किरणों का विकास।
लाइसोसोमडी. डुवेबाह्य कोशिका पदार्थों तथा आन्तर कोशिका पदार्थों का पाचन, आत्महत्या की थैली।
परॉक्सीसोमटॉल्बर्टप्रकाश श्वसन
सूक्ष्मनलिकाएँडी रॉर्बटिससीलिया, कशाभिका, तारककाय एवं कोशिका कंकाल का निर्माण।
केन्द्रकरॉबर्ट ब्राउनकोशिका का नियन्त्रक
केन्द्रिकाफोन्टानाrRNA तथा राइबोसोम का संश्लेषण
गुणसूत्रवाल्डेयरजननिक लक्षणों का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानान्तरण

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *