तुल्यकाली या भू-स्थायी उपग्रह क्या है ?

What is Synchronous or Stationary Satellite ?

ऐसा उपग्रह जो पृथ्वी के अक्ष के लम्बवत् तल में पश्चिम में पूरब की ओर पृथ्वी की परिक्रमा करता है तथा जिसका परिक्रमण काल पृथ्वी के परिक्रमण काल (24 घण्टे) के बराबर होता है, ‘तुल्यकाली उपग्रह‘ कहलाता है।

तुल्यकाली उपग्रह की विशेषताएं

1. यह उपग्रह पृथ्वी की अक्ष के लम्बवत् विषुवत् रेखीय तल में परिक्रमण करता है।

2. यह पश्चिम से पूर्व की ओर अपनी कक्षा में परिक्रमा करता है।

3. इसका परिक्रमण काल पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन काल अर्थात् 24 घण्टे के तुल्य होता है। वास्तव में यह 23 घण्टा 56 मिनट 4.1 सेकण्ड होता है। अतः यह उपग्रह स्थिर न होते हुए भी पृथ्वी के सापेक्ष स्थिर दिखाई देता है। अत: इस उपग्रह को भू-स्थायी उपग्रह भी कहते हैं

INSAT-3A (Indian National Satellite), INSAT-3B, INSAT-3C, आदि भू-स्थायी उपग्रह हैं।

यह उपग्रह पृथ्वी तल से लगभग 36,000 किमी. की ऊंचाई पर रहकर पृथ्वी का परिक्रमण करता है। इस उपग्रह का मुख्य उपयोग संचार तथा मौसम के मानीटरन के लिए किया जाता है। अत: ये ‘संचार उपग्रह’ भी कहलाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *