सिलिकन (Silicon) क्या है ?

What is Silicon ?

सिलिकन प्रकृति में रेत (Sand) और पत्थर के रूप में अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह अपरूपता (Allotropy) घटना प्रदर्शित करता है। यह एक अधातु तत्व है। इसके हाइड्राइड ‘सिलोन’ (Silone) कहलाते हैं। पृथ्वी की सतह पर ऑक्सीजन के अतिरिक्त दूसरा बहुतायत में पाया जाने वाला तत्व सिलिकन है। पृथ्वी की परत में इसकी प्रतिशत मात्रा 26% रहती है।

सिलिकन का उपयोगः

1. शुद्ध सिलिकन का उपयोग अतिचालकता (Super conductivity) में होता है।

2. कम्प्यूटर चिप्स के निर्माण में।

3. अर्धचालक उपकरणों के निर्माण

4. कार्बोरेण्डम के निर्माण में।

5. मिश्रधातुओं के निर्माण में।

6.  इस्पात या लोहे को अम्ल प्रतिरोधी (Acid resistant) बनाने में। ।

7. सिलिकोन नामक बहुलक के निर्माण में

8. सिलिका जेल (Silica gel) के रूप में इसका उपयोग शुष्ककारक (Drying agent) के रूप में होता है

9. सिलिका वाटिका (Silica garden) के निर्माण में।

सिलिकन के यौगिकः

  1. सिलिकन कार्बाइड (Silicon Carbide): इसे कार्बोरेण्डम (Carborendum) कहा जाता है। इसे ‘कृत्रिम हीरा‘ भी कहते हैं।

2. सिलिका (Silica): सिलिका को बालू (Sand) भी कहा जाता है। यह ठोस अवस्था में पाया जाता है। इसका उपयोग कांच निर्माण तथा सीमेण्ट के उत्पादन में किया जाता है। क्वार्टज (Quartz) सिलिका का क्रिस्टलीय रूप है। यह प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला खनिज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *