अदिश एवं सदिश राशियां (Scalar & Vector) क्या है ?

What is Scalar and Vector Quantities ?

भौतिक राशियां दो प्रकार की होती हैं (1) अदिश तथा (2) सदिश।

अदिश

वे भौतिक राशियां, जिनमें केवल परिमाण (magnitude) होता है, दिशा (direction) नही होती, ‘अदिश राशियां’ कहलाती हैं, जैसे द्रव्यमान, तापमान, समय, चाल, दुरी आदि।

परिमाण का मतलब आकार (size) से होता है जिसको अंको (numbers) से मापा (measure) जा सकता है l जैसे किसी गाड़ी कि चाल २२ मीटर प्रति सेकंड है लेकिन हम उसकी चाल से दिशा का पता नही लगा सकते है इस तरह चाल एक अदिश राशि हुई l

सदिश

वे भौतिक राशियां, जिनमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं, ‘सदिश राशियां’ कहलाती हैं, जैसे— वेग, बल, त्वरण, आदि।

सदिश राशि में हमे आकार के साथ दिशा का भी ज्ञान होता है जैसे बल लगाना l किसी भी कार्य कितना बल लगता है और किस दिशा में लगाया जाता है यह हमे मालूम होता है इस तरह बल एक सदिश राशि हुई l

प्रमुख सदिश राशियां: रेखीय विस्थापन, रेखीय वेग, रेखीय त्वरण, रेखीय संवेग, बल, कोणीय विस्थापन, कोणीय वेग, कोणीय त्वरण, कोणीय संवेग, बल आघूर्ण, चुम्बकीय क्षेत्र प्रेरण. चुम्बकीय क्षेत्र तीव्रता, चुम्बकन तीव्रता, चुम्बकीय आघूर्ण, विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, विद्युत धारा घनत्व, विद्युत ध्रुव आघूर्ण, आदि।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *