प्रकाशिक तन्तु (Optical Fibres) क्या है ?

What is Optical Fibers ?

प्रकाशिक तन्तु, पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के सिद्धान्त पर आधरित एक ऐसी युक्ति है जिसके द्वारा प्रकाश सिग्नल को, इसकी तीव्रता में बिना क्षय हुए, एक स्थान से दूसरे स्थान तक चाहे जितने भी टेढ़े-मेढ़े मार्ग से स्थानान्तरित किया जा सकता है।

ये कांच के बहुत पतले धागे होते हैं। इनकी त्रिज्या लगभग 50 से 200 um होती है। ये मूलतः पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के सिद्धान्त पर कार्य करते हैं। इनमें प्रकाश स्रोत LED (प्रकाश-उत्सर्जक डायोड) का प्रयोग किया जाता है तथा संसूचन (Detection) के लिए फोटो डायोड का प्रयोग किया जाता है।

उपयोग

(1) प्रकाश सिग्नलों के दूरसंचार में (टेलीफोन संचार तथा प्रकाशीय संचार में)

(2) विद्युत सिग्नल की प्रकाश सिग्नल में बदलकर प्रेषित करने तथा अभिग्रहण करने में,

(3) मनुष्य के शरीर में आन्तरिक भागों का परीक्षण करने में, तथा

(4) शरीर के अन्दर लेसर किरणों को भेजने में किया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *