अणु (Molecule)और परमाणु (Atom) क्या है ?

What is Molecule & Atom ?

किसी पदार्थ (तत्व या यौगिक) का वह सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है, परन्त रासायनिक अभिक्रियाओं (प्रतिक्रियाओं) में भाग नहीं ले सकता है तथा जिसमें उस पदार्थ के सभी गुण विद्यमान रहते हैं, अणु कहलाता है।

एक पदार्थ के सभी अणु हर प्रकार (द्रव्यमान, आकार, गुण, आदि) से एक-दूसरे के सदृश होते हैं। इसके विपरीत, किन्ही दो पदार्थों के अणु एक-दूसरे से सर्वथा भिन्न होते हैं।

उदाहरण के लिए, जल (H2O) के सभी अणु सदृश होते हैं। जल के प्रत्येक अणु का सापेक्ष द्रव्यमान 18 होता है। इसके अणुओं के भौतिक एवं रासायनिक गुण, इनके आकार, आदि पूर्णतया समरूप होते हैं।

अणु दो प्रकार के होते हैं—तत्व के अणु एवं यौगिक के अणु।

तत्व के अणु

जब एक ही तत्व के एक से अधिक परमाणु मिलकर उसके सूक्ष्मतम स्वतंत्र कणों का निर्माण करते हैं, तो ये कण तत्व के ‘अणु’ कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, हाइड्रोजन का अणु (H) हाइड्रोजन के दो परमाणुओं से मिलकर बना होता है।

यौगिक के अणु

जब एक से अधिक तत्वों के परमाणु परस्पर मिलकर सूक्ष्मतम स्वतंत्र कणों का निर्माण करते हैं, तो ये कण यौगिक के अणु कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, मिथेन (CH) का प्रत्येक अणु कार्बन के एक परमाणु तथा हाइड्रोजन के चार परमाणुओं से मिलकर बना होता है।

परमाणु (Atom)

किसी पदार्थ (तत्व) का वह संभव सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता है, परन्तु रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है तथा जिसमें उस पदार्थ के सभी गुण विद्यमान रहते हैं, परमाणु कहलाता है

डाल्टन के अनुसार, परमाणु अविभाज्य था, परन्तु आधुनिक आविष्कारों से यह ज्ञात हो चुका है कि ‘परमाणु भी सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है, जिनमें इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रान मुख्य है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *