समस्थानिक (Isotopes) क्या है ?

What is Isotopes ?

एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्याएं समान, किन्तु द्रव्यमान संख्याएं भिन्न-भिन्न होती हैं, ‘समस्थानिक’ कहलाते हैं

किसी तत्व के विभिन्न समस्थानिकी की परमाणु संख्या समान होने का कारण यह है कि उनके नाभिक में प्रोटॉन की संख्या समान होती है किन्तु उनके नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न होने के कारण उनकी द्रव्यमान संख्याएं भिन्न-भिन्न होती है।

परमाणु संख्या (Atomic Number) : किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित इकाई धन आवेशों की कुल संख्या या उस तत्व के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों कि कुल संख्या को उस तत्व की परमाणु संख्या कहते है l

समस्थानिकों के गुण:

  • किसी तत्व के सभी समस्थानिकों के भौतिक गुण प्रायः भिन्न-भिन्न होते हैं।
  • किसी तत्व के सभी समस्थानिकों के रासायनिक गुण एक जैसे होते हैं।
  • किसी तत्व के सभी समस्थानिक आवर्त सारणी में एक ही स्थान ग्रहण करते है।
  • किसी तत्व के सभी समस्थानिकों के परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है।
  • हाइड्रोजन ही एकमात्र ऐसा तत्व है जिसके सभी समस्थानिकों के अलग-अलग नाम है।
  • पोलोनियम सर्वाधिक समस्थानिकों वाला तत्व है।
  • हाइड्रोजन का समस्थानिक ‘ट्राइटियम’ (1H3) रेडियोसक्रियता का गुण प्रदर्शित करता है।

उदाहरण:

1. ऑर्गन (18Ar40), पोटैशियम (19K40) तथा कैल्सियम (19Ca40) समभारिक है, क्योंकि इन तीनों की द्रव्यमान संख्याएं समान हैं।

2. नाइट्रोजन (7N14) तथा कार्बन (6CI4) समभारिक हैं, क्योंकि इन दोनों की द्रव्यमान संख्याएं समान हैं।

3. सोडियम ( 11Na24) तथा मैग्नीशियम (12Mg24) समभारिक हैं, क्योंकि इनकी द्रव्यमान संख्याएं समान हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *