तांबा क्या है ?

What is Copper ?

तांबा (ताम्र) एक भौतिक तत्त्व है। इसका संकेत Cu (अंग्रेज़ी – Copper) है। इसकी परमाणु संख्या 29 और परमाणु भार 63.5 है।

प्रकृति में तांबा मुक्त अवस्था तथा संयुक्तावस्था दोनों में पाया जाता है। संयुक्तावस्था में यह मुख्यतः सल्फाइड, ऑक्साइड एवं कार्बोनेट अयस्कों के रूप में पाया जाता है। तांबा को ‘उत्कृष्ट धातु‘ कहा जाता है। यह एक संक्रमण तत्व है। आदिमानव द्वारा सबसे पहले तांबा का ही उपयोग किया गया था।

तांबे का निष्कर्षण

तांबे का निष्कर्षण मुख्यतः कॉपर पायराइट्स अयस्क में किया जाता है। कॉपर पायराइट्स अयस्क का सांद्रण फेन प्लवन विधि द्वारा किया जाता है। फफोलेदार तांबा को ‘अशुद्ध तांबा‘ कहते हैं। द्रवित तांबे को धीरे-धीरे ठंडा करने पर SO2 गैस बाहर निकलने के कारण वह फफोलेदार हो जाता है।

तांबे की मिश्रधातुएं

1. पीतल – Cu (70%), Zn (30%)- बर्तन तथा मूर्तियां बनाने में

2. कांसा – Cu(88%), Sn (12%)- बर्तन तथा मूर्तियों के निर्माण में

3. जर्मन सिल्वर – Cu (50%), Zn (35%), Ni (15%) – बर्तन तथा मूर्तियां बनाने में

4. गन मेटल – Cu (88%), Sn (10%), Zn (2%)- बंदूकों तथा मशीनों के पुर्जी के निर्माण में

यह ऊष्मा तथा विद्युत का सुचालक होता है।

तांबे के रासायनिक गुण

यह साधारण ताप पर शुष्क हवा से कोई अभिक्रिया नहीं करता है। यह आर्द्र हवा में धीरे-धीरे भास्मिक कार्बोनेट में परिवर्तित हो जाता है। सान्द्र H2SO4 के साथ गर्म करने पर SO4 गैस निकलती है।

तांबा के उपयोग

1. विद्युत तार एवं विद्युत उपकरण के निर्माण में।

2. विद्युत मुद्रण तथा विद्युत लेपन में।

3. सिक्का तथा बर्तन के निर्माण में।

4. मिश्रधातुओं के निर्माण में।

5. कैलोरीमीटर के निर्माण में।

तांबे के यौगिक

क्यूप्रिक सल्फेट (Cupric Sulphate)

क्यूप्रिक सल्फेट को ‘नीला थोथा’ या ‘नीला कसीस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह तांबा का सबसे प्रमुख यौगिक है। यह जल में काफी विलेय है। इसका उपयोग कीटाणुनाशक के रूप में, विद्युत लेपन तथा विद्युत सेलों में होता है। यह KCN के साथ अभिक्रिया कर जटिल यौगिक पोटैशियम क्यूप्रोसायनाइड बनाता है। कॉपर सल्फेट एक विष है। अतः इसे कीटाणुनाशक (Fungicide) के रूप में प्रयोग किया जाता है। निर्जल कॉपर सल्फेट रंगहीन होता है और जल की अति सूक्ष्म मात्रा की उपस्थिति में यह नीला रंग देता है। अतः निर्जल कॉपर सल्फेट का प्रयोग जल के परीक्षण में किया जाता है।

श्वेत कांसा (White Bronze)

टिन की अधिक मात्रा युक्त कांसा को ‘श्वेत कांसा‘ कहते हैं।

रोल्ड गोल्ड (Rold Gold)

रोल्ड गोल्ड तांबे की एक मिश्रधातु है जिसका उपयोग सस्ते आभूषणों के निर्माण में होता है।

क्यूप्रिक क्लोराइड (Cupric Chloride)

यह हरे रंग का रवेदार ठोस पदार्थ है। यह पानी में काफी घुलनशील है। इसका उपयोग डीकेन विधि द्वारा क्लोरीन के निर्माण में उत्प्रेरक के रूप में होता है।

क्यूप्रस ऑक्साइड (Cuprous Oxide)

तांबे के चूर्ण को क्यूप्रिक ऑक्साइड के साथ मिलाकर गर्म करने पर क्यूप्रस ऑक्साइड प्राप्त होता है। इसका उपयोग रूबी कांच, रंग, आदि बनाने में होता है।

मानव शरीर में कॉपर (तांबा) की मात्रा में वृद्धि हो जाने पर विल्सन रोग हो जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *