Tag: आविष्कार

  • कार के आविष्कार की कहानी

    कार के आविष्कार की कहानी

    कार आजकल के समय में यातायात के प्रमुख साधनों में से एक है, और सिर्फ ये ही नहीं कार बहुत समय से Status Symbol भी है, पर क्या आपको पता है कार का आविष्कार किसने और कब किया था और ये कैसे संभव हुआ था ?

    ऐसी दिखती थी पहली कार

    लेकिन दुनिया में पहली बार सफलतापूर्ण कार का आविष्कार कार्ल बेन्ज़ (Karl Benz) ने किया,

    जर्मन मैकेनिकल इंजीनियर कार्ल बेन्ज़ पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1885 में इंटरनल कंबशन इंजन से चलने वाली पहली कार बनाई थी।

    बेन्ज़ द्वारा बनाई गई पहली कार एक तीनपहिया वाहन की तरह दिखती थी, जिसमें लगभग साइकिल के आकार के पहिये लगे हुये थे। उसे Motorwagen’ नाम दिया गया था।

    उसे चलाने के लिए पेट्रोल की आवश्यकता होती थी। उस मोटरवैगन में 954 CC का हल्का इंटरनल कंबशन इंजन लगा था !

    कार्ल बेन्ज़ ने सन् 1885 में ही मोटरकार बना ली थी, लेकिन उन्हें इस आविष्कार के लिए पेटेंट जनवरी, 1886 में मिला।

    पहली बार उस मोटरकार का सार्वजनिक प्रदर्शन 3 जुलाई, 1886 को जर्मनी के मानहाइम शहर में किया गया था।

    कार्ल बेन्ज़ की मोटरवैगन को लंबी दूरी तक पहली बार उनकी पत्नी बार्था ने ही चलाया था। 5 अगस्त, 1888 को उनकी पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ 105 किलोमीटर लंबी यात्रा इससे पूरी की थी।

    Bertha Benz, wife and business partner of automobile inventor Karl Benz.  via Vintage Everyday | Vintage photos, Benz, Cute cars

    कार्ल बेन्ज़ ने चार पहिये वाली पहली मोटरकार “Benz Velo” सन् 1894 में बनाई थी, जिसमें 3 हाॅर्स पावर का इंजन लगा था और अधिकतम रफ्तार 20 Km/hr थी।

    Benz Velo दुनिया की पहली प्रोडक्शन मोटरकार थी, जिसका उत्पादन आम लोगों के शुरू किया गया था। सन् 1894 और 1902 के बीच कुल 1200 बेन्ज़ वीलो का निर्माण किया गया था।