प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में क्या अन्तर है ?

इस आर्टिकल में हम जानेगे कि प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cell)और यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic Cell) क्या है और किस तरह एक दुसरे से भिन्न है | प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकैरियोटिक कोशिका के बीच क्या अंतर है और इनकी विशेषताएँ क्या है |

प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cell) क्या है ?

इस प्रकार की कोशिकाओं में केन्द्रक कला नहीं होती है। इस प्रकार केन्द्रकीय पदार्थ कोशिकाद्रव्य में बिखरा होता है। गुणसूत्र के स्थान पर हिस्टोन प्रोटीन रहित DNA के धागे होते हैं। ऐसी कोशिकाओं में पूर्ण रूप से विकसित कोशिकांगों का अभाव रहता है। ये कोशिकाएँ अर्थात् वास्तविक केन्द्रक रहित प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ नीले-हरे शैवाल, माइकोप्लाज्मा और जीवाणु में पाई जाती हैं।

यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic Cell) क्या है ?

इस प्रकार की कोशिकाओं में पूर्ण विकसित केन्द्रक अर्थात् केन्द्रक कला और केन्द्रिका युक्त तथा पूर्ण विकसित कोशिकांग पाए जाते हैं। इस प्रकार की कोशिकाओं के गुणसूत्र में DNA तथा हिस्टोन प्रोटीन से बनी इकाई न्यूक्लिओसोम पाई जाती हैं। ये कोशिका अर्थात् वास्तविक केन्द्रक वाली यूकैरियोटिक कोशिकाएँ अधिकांश शैवाल, उच्च पादप एवं जन्तुओं में पाई जाती हैं।

प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अन्तर (Difference between Prokaryotic and Eukaryotic Cell)

प्रोकैरियोटिक कोशिकायूकैरियोटिक कोशिका
इनमें प्रारम्भी अविकसित केन्द्रक होता है।इनमें पूर्ण विकसित केन्द्रक होता है।
ये आदिम (primitive) कोशिकाएं हैं।ये सुविकसित कोशिकाएँ हैं। 
कोशिकाद्रव्य पूर्ण कोशिका में फैला रहता है।केन्द्रक एवं कोशिका कला के बीच सीमित रहता है।
केन्द्रक कला तथा केन्द्रिका अनुपस्थित होती है।केन्द्रक कला तथा केन्द्रिका उपस्थित होती हैं।
DNA हिस्टोन प्रोटीन रहित होता है।DNA के साथ हिस्टोन प्रोटीन जुड़ी होती है। 
गॉल्जी तन्त्र, अन्तःप्रद्रव्यी जालिका, लवक तथा माइटोकॉण्ड्रिया अनुपस्थित होते हैं।उपस्थित होते हैं (लवक केवल पादप कोशिका में)।
श्वसन तन्त्र जीवद्रव्व कला में उपस्थित होता है।श्वसन तन्त्र माइटोकॉण्ड्रिया में उपस्थित होता है।
प्रकाश-संश्लेषण क्रोमेटोफोर में होता है।प्रकाश-संश्लेषण पादप कोशिका के हरितलवक में होता है।
राइबोसोम 70 S प्रकार के होते हैं।राइबोसोम 70 S या 80S प्रकार के होते हैं।
कशामिका में सूक्ष्म तन्तुओं की (9+2) व्यवस्था नहीं होती।कशामिका में सूक्ष्म नलिकाओं की (9+2) व्यवस्था होती है। 
रिक्तिका अनुपस्थित होती हैं।रिक्तिका उपस्थित होती है।
लयनकाय या लाइसोसोम अनुपस्थित होते हैं।लयनकाय या लाइसोसोम जन्तु कोशिका में उपस्थित होते हैं।
सूत्री कोशिका विभाजन (mitosis) नहीं होता।सूत्री कोशिका विभाजन होता है।
कोशिका भित्ति पतली होती है।इनमें कोशिका भित्ति मोटी होती है |