कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के कार्बनिक यौगिक

Organic Compounds of Carbon, Hydrogen And Oxygen

कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के संयोग से अनेक कार्बनिक यौगिकों का निर्माण होता है l

इन यौगिकों में ऐल्कोहॉल (Alcohols), ईथर (Ethers), एस्टर (Ester), एल्डहाइड (Aldehydes), काटोन काबीनक अम्ल (Carboxylic acids), आदि उल्लेखनीय है।

ऐल्कोहॉल (Alcohols)

ये कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से बने सरल यौगिक होते हैं। किसी ऐल्केन से एक या अधिक हाइड्रोजन परमाणुओं को उतने ही हाइड्रॉक्सिल मूलकों द्वारा प्रतिस्थापित करने पर जो यौगिक प्राप्त होते हैं, उन्हें ‘ऐल्कोहॉल’ कहा जाता है

जिन ऐल्कोहॉल के अणुओं में केवल एक हाइड्रोक्सिल मूलक रहता है, वे ‘मोनोहाइड्रिक ऐल्कोहॉल’ कहलाते हैं, जैसे—मिथेनॉल, एथेनॉल, इत्यादि।

जिन ऐल्कोहॉल अणुओं में दो हाइड्रॉक्सिल मूलक रहते है, वे ‘डाइहाइड्रिक ऐल्कोहॉल’ कहलाते हैं, जैसे—ग्लाइकॉल।

ऐल्डिहाइड (Aldehydes)

जिन कार्बनिक यौगिकों में CHO अभिक्रियाशील मूलक उपस्थित रहता है, उन्हें ऐल्डिहाइड कहा जाता है। फॉर्मल्डिहाइड, ऐसीटल्डिहाइड, प्रोपायोनल्डिहाइड, आदि कुछ प्रमुख ऐल्डिहाइड कार्बनिक यौगिक हैं।

कीटोन (Ketones)

जिन कार्बनिक यौगिक में >C=0 अभिक्रियाशील मूलक उपस्थित रहता है, उन्हें कीटोन कहा जाता है। ऐसीटोन या डाइमिथाइल कीटोन, मिथाइल इथाइल कीटोन, डाइइथाइल कीटोन, आदि प्रमुख कीटोन है।

कार्बोक्सिलिक अम्ल

जिन कार्बनिक यौगिकों में COOH अभिक्रियाशील मूलक उपस्थित होता है, उन्हें ‘कार्बोक्सिलिक अम्ल’ कहा जाता है। फॉर्मिक अम्ल, ऐसीटिक अम्ल, प्रोपायोनिक अम्ल, ब्यूटिरिक अम्ल, आदि कुछ प्रमुख कार्बोक्सिलिक अम्ल हैं।

एस्टर

जिन कार्बनिक यौगिकों में COOR अभिक्रियाशील मूलक उपस्थित रहता है, उन्हें एस्टर कहते हैं—मिथाइल फॉर्मेट, इथाइल फॉर्मेट, मिथाइल ऐसीटेड, इथाइल ऐसीटेट, आदि कुछ प्रमुख एस्टर है। कृत्रिम सुगन्धित पदार्थ बनाने में इथाइल एसीटेट का प्रयोग किया जाता है

ईथर

जिन कार्बनिक यौगिकों में -0- अभिक्रियाशील मूलक उपस्थित रहता है, उन्हें ‘ईथर’ कहते हैं। डाइमिथाइल ईथर, डाइइथाइल ईथर, आदि कुछ प्रमुख ईथर यौगिक है। डाइइथाइल ईथर का उपयोग निश्चेतक के रूप में किया जाता है, इसे सिर्फ ईथर भी कहा जाता है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *