विज्ञान के रासायनिक सूत्र | केमिस्ट्री फॉर्मुलाज़ Chemistry Formulas in Hindi

रासायनिक सूत्र (Chemistry Formula) प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण होते है | इस आर्टिकल में हम केमिस्ट्री यानी रसायन विज्ञान के रासायनिक सूत्रों के बारे में बात करेगे | केमिस्ट्री फॉर्मुलाज़ कैसे लिखे जाते हैं, केमिस्ट्री फॉर्मुलाज़ कैसे बनाए जाते हैं |

रसायन विज्ञान में रासायनिक सूत्र बहुत महत्त्व रखते है और केमिस्ट्री की हर अभिक्रियाओं में इन रासायनिक सूत्रों यानी केमिस्ट्री फार्मूला का प्रयोग होता है। इस लेख में हमने महत्वपुर्ण और रोजाना इस्तेमाल होने वाले रासायनिक सूत्रों को शामिल किया है।

इन रासायनिक सूत्रों की लिस्ट में लगभग सभी सूत्र आसानी से मिल जायेगे और यह रासायनिक सूत्र लिस्ट class 9, 10, 11, 12 एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं।

रसायन विज्ञान क्या है ? What is Chemistry

रसायन विज्ञान पदार्थ के गुणों और व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन है। यह प्राकृतिक विज्ञान के तहत एक भौतिक विज्ञान है जो तत्वों को शामिल करता है जो परमाणुओं, अणुओं और आयनों से बने यौगिकों को बनाते हैं | यह विज्ञानं तत्वों की संरचना, गुण, व्यवहार और अन्य पदार्थों के साथ प्रतिक्रिया के दौरान होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करता है । रसायन विज्ञान रासायनिक यौगिकों में रासायनिक बंधों की प्रकृति को भी संबोधित करता है।

केमिस्ट्री यानी रसायन विज्ञान, भौतिकी (physics) और जीव विज्ञान (Biology) के बीच एक मध्यवर्ती स्थान रखता है। इसे कभी-कभी केंद्रीय विज्ञान कहा जाता है क्योंकि यह मौलिक स्तर पर बुनियादी और अनुप्रयुक्त वैज्ञानिक दोनों विषयों को समझने के लिए एक आधार प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, रसायन विज्ञान पौधों की वृद्धि (वनस्पति विज्ञान), आग्नेय चट्टानों के निर्माण (भूविज्ञान), वायुमंडलीय ओजोन का निर्माण कैसे होता है और पर्यावरण प्रदूषकों का क्षरण (पारिस्थितिकी), चंद्रमा पर मिट्टी के गुण (ब्रह्मांड रसायन), कैसे दवाएं काम करती हैं (फार्माकोलॉजी), और अपराध स्थल पर डीएनए साक्ष्य कैसे एकत्र करें (फोरेंसिक) के पहलुओं की व्याख्या करता है |

रासायनिक सूत्र (Chemistry formula or केमिकल सिंबल्स in Hindi) 

किसी एक ही तत्व अथवा विभिन्न तत्वों के परमाणु आपस में संयोग करके अणु बनाते हैं। अणुओं को उनके परमाणुओं के प्रतीकों के समूह द्वारा निरूपित करने पर उनके रासायनिक सूत्र (Chemistry formula in Hindi) प्राप्त होते हैं।

रसायन विज्ञान के अध्ययन में हम विभिन्न तत्वों के नाम पढ़ते हैं जिन्हें अलग अलग चिन्ह के नाम से जाना जाता है जैसे हम हाइड्रोजन (Hydrogen) को H लिखते हैं। जर्मन वैज्ञानिक बर्जीलियस ने इसे विकासित किया था। 

(i) किसी तत्व के नाम का प्रथम अक्षर उस तत्व का संकेत होता है। उदाहरण-

तत्व का नामसंकेततत्व का नामसंकेत
हाइड्रोजन (Hydrogen)Hकार्बन (Carbon)C
नाइट्रोजन (Nitrogen)Nऑक्सीजन (Oxygen)O
फ्लोरीन (Fluorine)Fफॉस्फोरस (Phosphorus)P
(ii) यदि दो या दो से अधिक तत्वों के नाम एक ही अक्षर से शुरू होते हों, तो ऐसी स्थिति में प्रत्येक तत्व के नाम का प्रथम अक्षर तथा उसके नाम का कोई अन्य प्रमुख अक्षर उस तत्व के संकेत के लिए प्रयुक्त किये जाते हैं। संकेत का प्रथम अक्षर हमेशा बड़ा (Capital) तथा दूसरा अक्षर हमेशा छोटा (small) लिखा जाता है। उदाहरण से समझते है :
तत्व का नामसंकेततत्व का नामसंकेत
बेरियम (Barium)Baमैग्नीशियम (Magnesium)Mg
कैल्सियम (Calcium)Caक्लोरीन (Chlorine)Cl
ब्रोमीन (Bromine)Brबिस्मथ (Bismuth)Bi
मैंगनीज (Manganese)Mnमॉलिब्डेनम (Molybdenum)Mo
(iii) कुछ तत्वों के संकेत उनके लैटिन नामों पर आधारित होते हैं। उदाहरण-
तत्व का सामान्य नामतत्व का लैटिन नामसंकेत
सोडियम (Sodium)नैट्रियम (Natrium)Na
तांबा (Copper)क्यूप्रम (Cuprum)Cu
पोटैशियम (Potassium)कैलियम (Kalium)K
चाँदी (Silver)अर्जेण्टम (Argentum)Ag
लोहा (Iron)फेरम (Ferrum)Fe
सोना (Gold)औरम (Aurum)Au

रासायनिक सूत्र के प्रकार

रासायनिक सूत्र साधारणतः का तीन प्रकार के होते हैं।
1. मूलानुपाती सूत्र
2. अणु सूत्र
3. संरचना सूत्र

मूलानुपाती सूत्र (Empirical Formula)

किसी तत्व का वह सरल सूत्र जो तत्व में उपस्थित परमाणुओं की संख्याओं के अनुपात को व्यक्त करता है। उदाहरण के लिए- कार्बन (C) और हाइड्रोजन (H) के परमाणुओं की संख्या का सरल अनुपात 1:3 है, अतः एथेन का मूलानुपाती सूत्र CH3 होता है। एथेन (C2H2) के एक अणु में कार्बन और हाइड्रोजन के क्रमशः 2 एवं 6 परमाणु हैं। इसी प्रकार एसीटिलीन (C2H2) तथा बेंजीन (C6H6) का मूलानुपाती सूत्र CH होता है, क्योंकि इन दोनों यौगिकों में कार्बन और हाइड्रोजन के परमाणुओं की संख्या का सरल अनुपात 1 : 1 है।

अणु सूत्र (Molecular Formula)

किसी तत्व का वह सूत्र जो उसके एक अणु में उपस्थित विभिन्न परमाणुओं की वास्तविक संख्या को दर्शाता है वह अणु सूत्र कहलाता है। उदाहरण के लिए, जल के एक अणु में हाइड्रोजन के दो तथा ऑक्सीजन का एक परमाणु होते हैं। अतः जल का अणु सूत्र H2O होता है। इसी प्रकार हाइड्रोजन के एक अणु में हाइड्रोजन के दो परमाणु होते हैं, अतः हाइड्रोजन का अणुसूत्र H2 होता है।

संरचना सूत्र (Structural Formula)

रासायनिक यौगिकों के अणुओं की संरचना के ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन को संरचना सूत्र कहते है जैसे- CH3–CH2–OH

रासायनिक अम्ल के सूत्र (Formulas of Chemical Acid)

एसिड का नामरासायनिक अमल रासायनिक सूत्र (Chemical Formulas )
Acetic acidएसिटिक अम्लCH₃COOH
Sulfuric acidसल्फ्यूरिक अमलH₂SO₄
Oxalic acidऑक्जेलिक अम्ल C₂H₂O₄
Hydrochloric acidहाइड्रोक्लोरिक अमलHCl
Tartaric acidटार्टरिक अम्लC₄H₆O₆
Lactic acidलैक्टिक अम्लC₃H₆O₃
Nitric acidनाइट्रिक अम्लHNO₃
Formic acidफॉर्मिक अम्लCH₂O₂
Phosphoric acidफास्फोरिक अम्लH₃O₄P
Uric acidयूरिक अम्लC5H₄N₄O₃
Carbonic acid कार्बनिक अम्लH₂CO₃
Nitrous acidनाइट्रिक अम्लHNO₂
Phosphorus acidफास्फोरस अम्ल H₃PO₃
Acetate acidएसीटेट अम्लC₂H₃O₂
Hydrobromic acidहाइड्रोब्रॉमिकअम्ल HBr
Citric acidसिट्रिक एसिडC6H8O7
Chromic acidक्रोमिक अम्ल H₂CrOI₄
Bromic Acidब्रोमिक  अम्ल HBRO₃

केमिकल गैसेस फॉर्मुलाज़ (Chemical Gases Formulas)

रासायनिक यौगिककेमिकल नाम रासायनिक सूत्र (Chemical Formulas )
जिप्समसोडियम क्लेराइडCaSO₄·₂H₂O
धोने का सोडासोडियम कार्बोनेटNa₂CO₃
ब्लीचिंग पाउडरकैल्शियम हाइपो क्लोराइडCa(ClO)₂
सुहागाबोरेक्सNa₂(B₄O₅(OH)₄)·8H₂O
बुझा चूनाकैल्शियम हाइड्रोक्साइडCaCO
गंधकसल्फ्यूरिक अम्लH₂SO₄
श्वेत पोटाशपोटेशियम क्लोरेटKClO₃
नीला थोथाकॉपर सल्फेटCuSOI4
हाइपोसोडियम थायो सल्फेटNa₂S₂O₃
भारी जलड्यूडेरियम ऑक्साइडD₂O
शुष्क बर्फकार्बन डाइ ऑक्साइडCO₂
साल्ट केकसोडियम सल्फेटNa₂SOI4
आंसू गैसक्लोरोपिक्रिन या क्लोरो एसीटोफिनोनH₃PO₃
मार्श गैसमीथेनCH4
लाफिंग गैसनाइट्रस ऑक्साइडN₂O
गैलेनालेड सल्फाइडPbs
चिली साल्टपीटरसोडियम नाइट्रेटNaNO₃

कुछ महत्वपुर्ण केमिस्ट्री फॉर्मुलाज़ (important formulas of chemistry)

सिलिकासिलिकन डाइऑक्साइडSiO2
कार्बोरेण्डमसिलिकन कार्बाइडSiC
आर्सींनआर्सेनिक हाइड्राइडAsH3
नीला कसीसकॉपर सल्फेटCuSO4.5H2O
लिथोपोनजिंक सल्फाइड और बेरियम सल्फेट का मिश्रणZnS+BaSO4
प्रोड्यूसर गैसकार्बन मोनोक्साइड और नाइट्रोजन गैस का मिश्रणCO+N2
मार्श गैसमिथेनCH4
गेमेक्सीनबेंजीन हेक्साक्लोराइडC6H6Cl6
फॉस्जीनकार्बोनिल क्लोराइडCOCl2
सिरकाएसीटिक अम्ल का तनु विलयनCH3COOH
कार्बोलिक अम्लफिनॉलC6H5OH
ऐल्कोहॉलइथाइल ऐल्कोहॉलC2H5OH
वुड स्पिरिटमिथाइल ऐल्कोहॉलCH3OH
मण्डस्टार्चC6H10O5
टी.एन.बी.ट्राइ नाइट्रो बेंजीनC6H3(NO2)3
टी.एन.टी.ट्राइ नाइट्रो टॉल्वीनC6H3(NO2)3
अंगूर का रसग्लूकोजC6H12O6
फार्मेलीनफार्मेल्डिहाइड का 10% विलयनHCHO
फ्रीऑनडाइक्लोरोडाइफ्लोरो कार्बनCF2Cl2
क्लोरोफॉर्मट्राइ क्लोरो मिथेनCHCl3
आयडोफॉर्मट्राइआयडो मिथेनCHI3
पायरीनकार्बन टेट्रा क्लोराइडCCI4

रासायनिक सूत्र लिस्ट (List of chemistry formulas)

रसायनिक सूत्र लिस्ट को निम्न प्रकार प्रस्तुत किया गया है।

क्रम संख्यारासायनिक सूत्ररासायनिक नाम
1NaClसोडियम क्लोराइड
2NaOHसोडियम हाइड्रोक्साइड
3Na2CO3सोडियम कार्बोनेट
4Na2SO4सोडियम सल्फेट
5NaHSO4सोडियम बाइसल्फेट
6NaHCO3सोडियम बाइकार्बोनेट
7Na2S2O3सोडियम थायोसल्फेट
8NaNO2सोडियम नाइट्राइट
9NaNO3सोडियम नाइट्रेट
10Na2O2सोडियम पराॅक्साइड
11KOHपोटैशियम हाइड्रोक्साइड
12KClपोटैशियम क्लोराइड
13KCNपोटैशियम साइनाइड
14K2SO4·Al2(SO4)3पोटैशियम सल्फेट एल्युमीनियम
15K2SO4·Al2(SO4)3·24H2Oपोटाश एलम (फिटकरी)
16CaOकैलशियम ऑक्साइड
17CaCO3कैल्शियम कार्बोनेट
18Ca(OH)2कैल्शियम हाइड्रोक्साइड
19CaOCl2कैल्शियम क्लोरो हाइपोक्लोराइट
20CaSO4कैल्शियम सल्फेट
21CaCl2कैल्शियम क्लोराइड
22CaH2कैल्शियम हाइड्राइड
23CaC2कैल्शियम कार्बाइड
24CHCl3क्लोरोफॉर्म
25CHI3आयोडोफॉर्म
26CH4मेथेन
27CH3COOHएसिटिक अम्ल
28CH3CNमैथिल सायनाइड
29CH3NH2मैथिल अमीन
30CH3COONaसोडियम ऐसीटेट
31HClहाइड्रोक्लोरिक अम्ल
32HNO3नाइट्रिक अम्ल
33HCNहाइड्रोजन सायनाइड
34H2SO4सल्फ्यूरिक अम्ल
35HCOOHफार्मिक अम्ल
36H3PO4ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल
37H2O2हाइड्रोजन पराॅक्साइड
38H2Oजल
39HIहाइड्रोजन आयोडाइड
40CCl4कार्बन टेट्राक्लोराइड
41C2H5HSO4एथिल हाइड्रोजन सल्फेट
42CO2कार्बन डाइऑक्साइड
43C2H2एसिटिलीन
44C2H4एथिलीन
45C2H6एथेन
46C6H6बेंजीन
47C6H5CH3टाॅलूईन
48C6H5NH2एनिलीन
49C6H5COOHबेंजोइक अम्ल
50C12H22O11सुक्रोस (चीनी)
51C6H12O6ग्लूकोस या फ्रेक्टोस
52C2H5CNएथिल सायनाइड
53C2H4(OH)2एथिलीन ग्लाइकोल
54C6H5OHफिनाॅल
55C3H8प्रोपेन
56C4H10ब्यूटेन
57C5H12पेण्टेन
58NH3अमोनिया
59NH4Clअमोनियम क्लोराइड
60NH2CONH2यूरिया
61N2Oनाइट्रस ऑक्साइड
62ZnSO4जिंक सल्फेट
63ZnOजिंक ऑक्साइड
64ZnCO3जिंक कार्बोनेट
65FeCl2फेरस क्लोराइड
66FeCl3फेरिक क्लोराइड
67NaAlO2सोडियम एलुमिनेट
68CuOकॉपर ऑक्साइड
69CuSO4कॉपर सल्फेट
70Cu(NO3)2कॉपर नाइट्रेट
71HgCl2मरक्यूरिक क्लोराइड
72HgSमरक्यूरिक सल्फाइड
73PbOलेड मोनोऑक्साइड
74Pb(NO3)2लेड नाइट्रेट
75AgNO3सिल्वर नाइट्रेट
76Mg(OH)2मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड
77MgCO3मैग्नीशियम कार्बोनेट
78D2Oड्यूटिरियम ऑक्साइड (भारी जल)
79CO(NO3)2कोबाल्ट नाइट्रेट
80O2ऑक्सीजन
81O3ओजोन

रासायनिक सूत्रों से जुड़े प्रश्न उत्तर

प्रश्न –  रासायनिक सूत्र क्या है इसे कैसे लिखा जाता है?

उत्तर – रासायनिक सूत्र (chemical formula) किसी रासायनिक यौगिक को इस प्रकार निरूपित करता है जिससे पता चलता है कि वह यौगिक किन-किन तत्वों के कितने-कितने परमाणुओं से मिलकर बना है। सामान्य प्रयोग में प्रायः अणुसूत्र (molecular formula) के लिये भी ‘रासायनिक सूत्र (Chemistry Formula)’ का ही प्रयोग कर दिया जाता है।

प्रश्न –  कौन-सा धातु जल में डालने पर तैरने लगता है ?

उत्तर – कैल्सियम धातु जल में डालने पर तैरने लगता है।

प्रश्न –  जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है ?

उत्तर – CaSO₄·₂H₂O ,जिप्सम का रासायनिक सूत्र  है।

प्रश्न –  नीला थोथा का रासायनिक सूत्र क्या है ?

उत्तर – CuSO₄,नीला थोथा का रासायनिक सूत्र।

प्रश्न –  लाल दवा का रासायनिक सूत्र क्या है ?

उत्तर – लाल दवा का रासायनिक KMnO₄ है 

प्रश्न –  धोने का सोडा यानि सोडियम कार्बोनेटका रासायनिक सूत्र क्या है ?

उत्तर – Na₂CO₃धोने का सोडा यानि सोडियम कार्बोनेटका रासायनिक सूत्र है।

प्रश्न –  किसी रासायनिक अभिक्रिया में ऑक्सीजन के अनुपात का बढ़ना क्या कहलाता है ?

उत्तर – उपचयन अभिक्रिया

प्रश्न –  सिलिका एलुमिनियम आक्साईड का व्यावसायिक नाम क्या है ?

उत्तर – सिलिका एलुमिनियम आक्साईड का व्यावसायिक नाम स्लेट है 

प्रश्न –  पोटैसियम नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र क्या है ?

उत्तर – पोटैसियम नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र KNO₃ है ।

प्रश्न –  कौन सी अभिक्रियाओं के युग्म हमेशा साथ-साथ होते हैं ?

उत्तर – उदासीनीकरण और विस्थापन

प्रश्न –  दही में किस प्रकार का अम्ल पाया जाता है ?

उत्तर – दही में लैक्टिक अम्ल पाया जाता है

प्रश्न –  जिप्सम का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर – हरसौंठ (जिप्सम) (Ca SO4, 2H2o) एक तहदार खनिज है जिसे ‘सैलैनाइट’ भी कहते हैं। रासायनिक संरचना की दृष्टि से यह कैल्सियम का सल्फेट है, जिसमें जल के भी दो अणु रहते हैं। गरम करने से जल के अणु निकल जाते हैं और यह अजल हो जाता है। आकृति में यह दानेदार संगमर्मर सदृश होता है।

प्रश्न –  मरकरी सल्फाइड का सामान्य नाम क्या है?

उत्तर – मर्करी सल्फाइड को वेर्मिलिओन् के नाम से भी जाना जाता है। यह रासायनिक तत्वों पारा और सल्फर से बना एक रासायनिक यौगिक है। पारा सल्फाइड का रासायनिक सूत्र HgS है। CH4 के सूत्र के साथ मार्श गैस मिथेन का सामान्य नाम है।

प्रश्न –  एचजीएस का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर – सिन्दूर मरकरी और सल्फ़र के मिश्रण से बनता है। सिंदूर का रासायनिक सूत्र HgS होता है। इसे रसायन विज्ञान में मरक्यूरिक सल्फाइड के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न –  आग का सूत्र क्या होता है?

उत्तर – आग की उत्पत्ति किसी वस्तु या ईंधन के दहन से होती है । दहन का अर्थ है जलना । सूत्र C है जो तत्व कार्बन के लिए रासायनिक प्रतीक है। सूत और ग्रेफाइट भी कार्बन परमाणुओं से बने होते हैं और इनमें एक ही रासायनिक प्रतीक होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *