Amazing and Interesting Science Facts about Human Body
- एक औसत मानव शरीर हर दिन लगभग 11,000 लीटर हवा सांस के रूप में लेता और छोड़ता है ।

- आपकी नाक और कान आपके पूरे जीवन में बढ़ते रहते हैं।

- लगभग 80 प्रतिशत जो हमें स्वाद लगता है वो वास्तव में गंध होती है। Flavour (जायका) असल मे स्वाद और गंध का मिश्रण होता है l

- आपकी सूंघने की शक्ति आपके स्वाद लेने के sense से लगभग 10,000 गुना अधिक शक्तिशाली होती है।

- हमारा दिमाग शरीर द्वारा ली गई कुल ऑक्सीजन का लगभग एक चौथाई भाग इस्तेमाल करता है ।

- एक वयस्क इंसान के दिमाग का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम होता है। यद्यपि यह शरीर के वजन का केवल 2 प्रतिशत बनाता है, फिर भी दिमाग पूरे शरीर की ऊर्जा का लगभग 20 प्रतिशत उपयोग करता है।

- संगीत सुनते समय, हमारे दिल की धड़कन ताल (rythm) के साथ तालमेल बिठा लेती है ।

- त्वचा मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग है l

- एक वर्ष में, हमारा हृदय (heart) एक सामान्य स्विमिंग पूल को भरने जितना रक्त पंप कर देता है ।

- आपके घर में बड़ी मात्रा में धूल वास्तव में मृत त्वचा है l हमारे शरीर से लगभग हर घंटे त्वचा के लगभग 600,000 कण निकल जाते है ।


Leave a Reply