कार्बन तत्व और उसके गुण

Carbon element and its properties

कार्बन का संकेत C तथा परमाणु संख्या 6 होता है।

इसमें संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या 4 होती है।

कार्बन वर्ग के तत्वों में लेड को छोड़कर सभी अपरूपता (Allotropy) का गुण प्रदर्शित करते हैं।

कार्बन और सिलिकन अधातु हैं। जर्मेनियम उपधातु (Metalloid) है जबकि टिन और लेड धातु (Metal) है।

प्रकृति में कार्बन मुक्त और संयुक्त दोनों ही अवस्थाओं में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

कार्बन मुक्त अवस्था में हीरा, ग्रेफाइट तथा कोयले के रूप में पाया जाता है।

संयुक्त अवस्था में कार्बन धातु के कार्बोनेट, बाइकार्बोनेटस, CO,, हाइड्रोकार्बन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा अन्य जटिल यौगिकों के रूप में पाया जाता है।

कार्बन को एक सार्वभौमिक तत्व (Universal element) माना जाता है।

प्रकृति में कार्बन ही एक ऐसा तत्व है जिसके सबसे अधिक यौगिक पाये जाते हैं।

कार्बन एक ऐसा तत्व है जिसमें शृंखलन (Catenation) का गुण सबसे अधिक पाया जाता है।

कार्बन के विभिन्न रूपों को जिनके रासायनिक गुणों में समानता, किन्तु भौतिक गुणों में अंतर रहता है, ‘कार्बन के अपरूप’ (Allotrops of carbon) कहते हैं। कार्बन रवेदार तथा बेरवेदार दोनों ही रूपों में पाया जाता है।

Comments

One response to “कार्बन तत्व और उसके गुण”

  1. vijendra sen Avatar

    मेरा ब्लॉग भी विज्ञान से रिलेटेड है।जिसका लिंक में नीचे दे रहा हु।मेरा ब्लॉग अभी नया है और इसे केवल एक महीना ही हुआ है।इसलिए मेरे ब्लॉग पर ट्रैफिक भी काफी कम है। तो में आपसे आपके ब्लॉग से dofollew लिंक के लिए कहना चाहता हु।
    या फिर एक गेस्ट पोस्ट करने का मोका दे।
    मेरे लिंक पर जाकर एक बार मेरा ब्लॉग देखे और फिर बताए की कैसा ही और इसमें और क्या सुधार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *