प्रकाश-वर्ष क्या होता है ?

प्रकाश वर्ष (lightyear), जो प्रव (ly) द्वारा चिन्हित किया जाता है, लम्बाई की एक मापन इकाई है। यह लगभग 95 खरब (9.5 ट्रिलियन) किलोमीटर की होती है। अन्तर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश अपने निर्वात में एक वर्ष में पूरा कर लेता है। यह इकाई मुख्यत: लम्बी दूरियों यथा दो तारों या गैलेक्सी जैसी अन्य खगोलीय वस्तुओं की बीच की दूरी मापने में प्रयोग की जाती है।[2]

अंकीय मान

एक प्रकाश वर्ष बराबर होता है:

  • यथार्थतः 9,460,730,472,580.8 किमी (लगभग 10 Pm)
  • लगभग 5,878,625,373,183.61 मील
  • लगभग 63,241 खगोलीय इकाई
  • लगभग 0.3066 पारसैक

उपरोक्त आंकडे़ जूलियन वर्ष (ना कि ग्रेगोरियन वर्ष) पूरे 365.25 दिवसों के (प्रत्येक दिवस पूरे 86,400 SI सैकिण्डों का, कुल मिलाकर 31,557,600 सैकिण्ड) बराबर होता है, जैसा कि IAU द्वारा परिभाषित है।[3]

प्रकाश वर्ष का प्रयोग प्रायः तारों की दूरियां नापने हेतु होता है। इसकी अधिमान्य इकाई है पारसैक। पारसैक की परिभाषा अनुसार वह दूरी है जो, जितनी दूरी पर एक वस्तु दिग्भेद के एक आर्क्सैकिण्ड के बराबर हिलती प्रतीत होती है, जब प्रेक्षक एक खगोलीय इकाई अपनी दॄष्टि रेखा के अभिलम्ब चलता है। यह लगभग ३.२६ प्रकाश-वर्षों के बराबर होता है। पारसैक को अन्य इकाइयों की तुलना में अधिक सरलता से पर्यवेक्षण आंकडो़ से मिलान और व्युत्पन्न किया जा सकता है। वैसे वैज्ञानिक वर्ग में प्रकाश वर्ष ही अधिक प्रचलित है।

प्रमुख दूरियाँ (प्रकाशवर्षों में)

  • पृथ्वी-से-सूर्य : 0.0000158125 प्रकाश वर्ष, जिसे प्रकाश 8 मिनट19.005 सैकिंड में तय करता है।
  • निकटतम तारा, प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी: 4.2420 प्रकाशवर्ष।
  • निकटतम पड़ोसी गैलेक्सी, एण्ड्रोमेडा गैलेक्सी: 25 लाख प्रकाशवर्ष।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *