पदार्थों की भौतिक अवस्थाएं कौनसी है ?

Physical States of Substances

भौतिक अवस्था के आधार पर पदार्थों को तीन वर्गों में बांटा गया है। ये तीन वर्ग हैं—ठोस (Solid), द्रव (Liquid) तथा गैस (Gas) |

किसी पदार्थ की अवस्था (ठोस द्रव या गैस) उसके अन्तराण्विक बल (Intermolecular force) पर निर्भर करती है।

ठोस (Solid)

ठोस पदार्थ की वह अवस्था है जिसमें उसके आकार एवं आयतन निश्चित होते हैं, जैसे-कुर्सी, मेज, ईंट, आदि।

ठोसों के कण आपस में अत्यधिक निकट होते हैं, इस कारण इनमें उच्च घनत्व और असंपीड्यता होती है। ठोसों में कणों के उच्च क्रम में व्यवस्था को ‘क्रिस्टल जालक’ कहते हैं जिसके फलस्वरूप क्रिस्टलों की एक नियमित ज्यामितीय आकृति होती है।

द्रव (Liquid)

द्रव पदार्थ की वह अवस्था है, जिसमें उसका आयतन निश्चित होता है, परन्तु आकार अनिश्चित होता है जैसे दूध, पानी, तेल और शराब, आदि

द्रव पदार्थ की सभी स्थितियों में ऊपरी सतह हमेशा समतल होती है। द्रव पदार्थ के अणु ठोस पदार्थ की अपेक्षा दूर-दूर रहते हैं। फिर भी, इनके बीच की दूरी बहुत अधिक नहीं होती है। अत: द्रव पदार्थ अपना आकार असानी से बदल सकते हैं।

गैस (Gas)

गैस पदार्थ की वह अवस्था है, जिसमें उसके आकार और आयतन दोनों अनिश्चित होते हैं, जैसे—वायु, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, क्लोरीन, आदि।

गैस अवस्था में पदार्थ का न तो कोई आकार होता है और न कोई आयतन।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *