कैमरा (Camera) और उसके प्रकार

Camera and its type

सूची-छिन्द्र कैमरा (Pinhole Camera)

इस कैमरे में लकड़ी का बना एक आयताकार बॉक्स होता है। इसकी भीतरी दीवारें काले रंग से रंगी रहती हैं। जब हम कैमरे के सामने कोई वस्तु रखते हैं, तो इस वस्तु का उल्टा प्रतिबिम्ब कैमरे की पीछे वाली दीवार पर बनता है।

फोटोग्राफिक कैमरा (Photographic Camera)

इस यन्त्र के द्वारा मनुष्यों, वस्तुओं तथा प्राकृतिक दृश्यों का स्थायी प्रतिबिम्ब फोटोग्राफिक प्लेट अथवा फिल्म पर लिया जाता है। ये दो प्रकार के होते हैं—बॉक्स कैमरा (Box camera) तथा फोल्डिंग कैमरा (Folding camera)। इनके मुख्य भाग इस प्रकार है:

1. फोटोग्राफिक फिल्म (Photographic Film) : यह सैलुलाइड की फिल्म होती है जिस पर जिलेटिन में सिल्वर ब्रोमाइड की पतली परत जमी रहती है। जब इस पर प्रकाश गिरता है, तो रासायनिक क्रिया होती है। फिल्म के स्थान पर प्लेटों का भी उपयोग किया जा सकता है।

2. लेन्सः प्रकाश-रोधी बॉक्स के आगे के भाग में एक उत्तल लेन्स लगा रहता है जिसे ‘अभिदृश्यक‘ कहते हैं। अच्छे कैमरों में अभिदृश्यक कई लेन्सों में मिलकर बना होता है। इससे प्रतिबिम्ब के दोषों का निवारण हो जाता है।

3. डायाफ्राम: अभिदृश्यक के ठीक सामने धातु का एक गोल पर्दा होता है जिसके बीच में एक छिद्र होता है। इसे ‘डायाफ्राम‘ कहते हैं। डायाफ्राम के छिद्र से होकर ही प्रकाश कैमरे में प्रवेश करता है। छिद्र का आकार आवश्यकतानुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

4. शटर (Shutter) : लेन्स के पीछे एक स्वतः चालित (Automatic) कपाट होता है जिसे ‘शटर‘ कहते हैं। जब यह बन्द रहता है तब कैमरे में प्रकाश प्रवेश नहीं करता।

5. घिसे कांच का पर्दा (Ground-glass Screen): यह एक घिसे कांच की प्लेट होती है जो कैमरे के पिछले भाग में लगी रहती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *