जड़त्व आघूर्ण क्या है ?

What is Moment of Inertia ?

जिस प्रकार रैखिक गति में द्रव्यमान (Mass) ही वस्तु के जड़त्व की माप होता है, उसी प्रकार घूर्णन गति में जड़त्व आघूर्ण उसके जड़त्व की माप होता है।

उपयोग

बैलगाड़ी, साइकिल रिक्शा, आदि के पहियों का जड़त्व आघूर्ण बढ़ाने के लिए पहियों के रिम भारी व मोटे, किन्तु बीच का भाग पतला या खोखला बनाया जाता है।

साइकिल के पहियों में तो बीच में केवल ताने (Spokes) ही लगायी जाती है। जड़त्व आघूर्ण अधिक होने के कारण ही, यदि साइकिल चलाते-चलाते पैडल मारना बन्द कर दिया जाए तो भी साइकिल काफी दूरी तक लुढ़कती रहती है। यदि पहिया किसी धातु की सपाट चादर की चकती (Disc) के रूप में बनाया जाए, तो पैडल रोकते ही साइकिल का सन्तुलन बिगड़ जाएगा और वह गिर जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *