दूरी और विस्थापन क्या है ?

What is Distance and Displacement ?

दूरी की परिभाषा

वस्तु द्वारा किसी समय अन्तराल में तय किए गए मार्ग की सम्पूर्ण लम्बाई (Total length of the path) को चली गई ‘दूरी (distance)’ कहते हैं l

दूरी एक ‘अदिश राशि’ है, जिसमें केवल परिमाण होता है

मान लीजिये कोई व्यक्ति उत्तर दिशा में 2 किलोमीटर चलता है फिर पश्चिम दिशा में 2 किलोमीटर तक चला तो उस व्यक्ति ने कुल 2 + 2 = 4 किलोमीटर की दुरी तय की है l

दूरी को M.K.S. प्रणाली में मात्रक ‘मीटर’ होता है l दूरी को किलोमीटर में भी मापा जा सकता है l

विस्थापन की परिभाषा

वस्तु की अन्तिम स्थिति तथा प्रारम्भिक स्थिति के बीच की सीधी दूरी को वस्तु का ‘विस्थापन’ कहते हैं।

विस्थापन एक ‘सदिश राशि’ है जिसमें परिमाण व दिशा दोनों होते हैं।

दूरी और विस्थापन दो मात्राएं हैं जो कि एक जैसी प्रतीत होती है लेकिन दोनों का ही अर्थ और परिभाषाएं अलग अलग हैं।

दूरी एक स्केलर मात्रा है जो "गति के दौरान कोई वस्तु को कितनी जमीन को कवर करती है" को दर्शाती है। 

विस्थापन एक वेक्टर मात्रा है जो "ऑब्जेक्ट से कितनी दूर है" को दर्शाता है; यह वस्तु की स्थिति में समग्र परिवर्तन को बताता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *