सामर्थ्य अथवा शक्ति (Power) क्या है ?

What is Power

परिभाषा

किसी कर्ता द्वारा प्रति इकाई समय में किए कार्य को उस कर्ता की ‘शक्ति’ कहते हैं अर्थात् शक्ति कार्य करने की समय दर है। मात्रक: सामर्थ्य (शक्ति) का SI मात्रक वाट (W) है, जिसे वैज्ञानिक जेम्सवाट (भाप इंजन के सिद्धान्त का आविष्कारक) के सम्मान में रखा गया है।

शक्ति ऊर्जा की मात्रा है जो प्रति यूनिट समय पर हस्तांतरित या परिवर्तित होती है।

Power = Work / time or P = W / t

शक्ति की एक इकाई समय की एक इकाई द्वारा विभाजित कार्य की इकाई के बराबर है। इस प्रकार, एक वाट जूल / सेकंड के बराबर है। ऐतिहासिक कारणों से, कभी-कभी मशीन द्वारा वितरित की गई शक्ति का वर्णन करने के लिए अश्वशक्ति (Horse Power) का उपयोग किया जाता है। एक अश्वशक्ति लगभग 750 वॉट के बराबर है।

फार्मूला

अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली इकाइयों में, शक्ति की इकाई वाट है, जो कि एक जूल प्रति सेकंड के बराबर होती है ।

 P = E/t

1 सेकण्ड 1 किलोवाट (kw) = 1000 वाट, 1 मेगावाट (1 MW) = 106 वाट = दस लाख वाट मशीनों की सामर्थ्य को अश्व सामर्थ्य (horse power-h.p) में भी व्यक्त किया जाता है: 1 अश्व सामर्थ्य (h.p.) = 746 वाट (लगभग)

वाट सेकण्ड (Ws):

1 वाट सेकण्ड शिक्षा = 1 वाट x 1 सेकण्ड = 1 जूल

वाट घण्टा (Wh): यह कार्य अथवा ऊर्जा का मात्रक है। 1 वाट घण्टा (Wh)= 3600 जूल

किलोवाट घण्टा (KWh): यह भी ऊर्जा (कार्य) का मात्रक है। 1 किलोवाट घण्टा (kWh) = 1000 वाट घण्टा

= 1000 वाट x 1 घण्टा = 1000 वाट x 3600 सेकण्ड = 3.6 x 106 वाट सेकण्ड

= 3.6 x 106 जूली

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *